Q1. ‘अग्नि’ का पर्यायवाची शब्द कौन-सा है? (a) पावक (b) पवन (c) नीर (d) धरा Ans. (a) Solution: अग्नि के प्रमुख पर्यायवाची शब्द हैं—पावक, अनल, वह्नि, हुताशन और कृशानु। Q2. ‘आकाश’ का पर्यायवाची शब्द है— (a) अंबर (b) अवनि (c) अचल (d) अरण्य Ans. (a) Solution: आकाश के पर्यायवाची शब्द हैं—अंबर, नभ, गगन, व्योम और आसमान। Q3. ‘पृथ्वी’ का पर्यायवाची कौन-सा है? (a) सरिता (b) धरा (c) पयोधि (d) अनल Ans. (b) Solution: पृथ्वी के पर्यायवाची शब्द हैं—धरा, धरती, भूमि, वसुंधरा, अवनि और मेदिनी। Q4. ‘सूर्य’ का पर्यायवाची शब्द है— (a) शशि (b) रवि (c) रजनी (d) सुधाकर Ans. (b) Solution: सूर्य के पर्यायवाची शब्द हैं—रवि, भानु, आदित्य, दिवाकर, दिनकर और भास्कर। Q5. ‘चंद्रमा’ का पर्यायवाची कौन-सा है? (a) दिनकर (b) दिवाकर (c) शशि (d) भास्कर Ans. (c) Solution: चंद्रमा के पर्यायवाची शब्द हैं—शशि, इंदु, सोम, चंद्र और सुधाकर। Q6. ‘कमल’ का पर्यायवाची शब्द है— (a) पंकज (b) पल्लव (c) पादप (d) पत्र Ans. (a) Solution: कमल के पर्यायवाची शब्द हैं—पंकज, सरोज, नीरज, अरविंद और जलज। Q7. ‘जल’ का...
Comments
Post a Comment